Skip to content

Tense in English | The 12 Basic English Tenses

Tense in English | The 12 Basic English Tenses | Grammar

Tense in English | The 12 Basic English Tenses | Grammar

TENSE

Time and Tense

Difference between Time & Tense: Time और Tense दो भिन्न चीजें हैं। Time से हमारा तात्पर्य बीते हुए समय, वर्तमान समय और आनेवाले समय से है। सारे संसार में समय को भूत (past), वर्तमान (present) और भविष्य (future) से निर्देशित किया जाता है। इसका concept भाषा या व्याकरण से स्वतंत्र है। यह एक non-grammatical चीज है, जिसे मानव तब भी महसूस करता था जब वह कोई भाषा नहीं जानता था। इसके विपरीत Tense पूर्णतः एक grammatical चीज है। यह क्रिया के विभिन्न रूपों का अध्ययन है (Tense is the study of the forms of the verbs)। Tense का रूप तथा विवेचन प्रत्येक भाषा में भिन्न-भिन्न है, परंतु Time का concept सभी जगह एक ही है। I am buying a car next year (मैं अगले साल एक गाड़ी खरीद रहा हूँ) – इस वाक्य की क्रिया Present Tense में है, परंतु इससे Future Time का बोध हो रहा है। यहाँ ध्यान देनेवाली बात यह है कि क्रिया Present Tense में है, इसके बावजूद इससे Future Time का बोध हो रहा है। अगर Time और Tense दोनों एक ही चीज होते, तो Present Tense से सिर्फ Present Time का ही बोध होता, Future Time का नहीं । स्पष्टतः Time और Tense दो भिन्न चीजें हैं।

Uses of the Tense: अब हम प्रत्येक Tense के कुछ मुख्य प्रयोग पर विचार करेंगे।

1. Simple Present Tense

1. चिरंतन सत्य (Universal Truth), सिद्धांत (Principle) तथा स्थायी कार्यव्यापार (Permanent activity) का बोध कराने के लिए इस Tense का प्रयोग होता है। जैसे –

The sun rises in the east.

The earth moves round the sun.

Man is mortal. .

A mother loves her children.

Water boils at 100C. .

Oil floats on water.

Honey is sweet.

Two and two is four.

  1. नियमित (regular), अभ्यासगत (habitual), बार-बार होनेवाले (repeated) तथा सामान्य (usual) कार्य-व्यापार की अभिव्यक्ति के लिए इस Tense का प्रयोग होता है। जैसे –

I get up everyday at five o’clock.

She goes to the cinema every Sunday.

I never tell a lie.

She always helps me.

He goes to school everyday.

I take tea without sugar.

I live in Patna.

Ram and Mohan are students.

  1. अधिकार (possession) दिखाने के लिए इस Tense का प्रयोग किया जाता है। जैसे –

This book belongs to me.

He has a car.

He owns a big house.

  1. Human feelings, emotions तथा mental activity को व्यक्त करने के लिए इस Tense का प्रयोग होता है। जैसे –

We love our country.

We believe in God.

I love the red rose.

I understand your problem.

I think he is always right.

I know that he can’t do this.

I feel that I should not vex her.

You trust in her.

  1. इस Tense का प्रयोग भविष्य में होनेवाले कार्यक्रम/निर्णय/पूर्व-निर्धारित योजना का बोध कराने के लिए भी होता है और इससे Future Time का बोध होता है।  जैसे- a. The Chief Minister comes here tomorrow.

(मुख्यमंत्री कल यहाँ आएँगे।)

b. He leaves for London next Sunday..

(वह अगले रविवार को लंदन रवाना होगा।)

c. The plane takes off at 10 a.m. no

(विमान दस बजे उड़ेगा।)

d. I go to Mumbai next week.

(मैं अगले सप्ताह मुंबई जाऊँगा ।) 

When does the college reopen?

(कॉलेज पुनः कब खुलेगा ?)

Note: ऐसे वाक्यों में future time बतानेवाले Adverbs of Time का प्रयोग होता है।

  1. अगर Principal Clause में Future Tense प्रयुक्त रहे तो समय/शर्त का बोध करानेवाले Subordinate Clause में Present Tense का प्रयोग होगा। जैसे –

We shall get wet if it rains.

You will get success if you try hard.

I shall teach him if he comes.

I shall wait till you finish your lunch.

We shall start as soon as we are ready..

If you read, you will pass.

If you take medicine, you will get well.

If he runs fast, he will win.

  1. भूतकाल की घटना को सुस्पष्ट तथा जोरदार बनाने के लिए Simple Present Tense का प्रयोग किया जाता है। जैसे –                     A gang of robbers attacks the village last night.

           They open fire and carry away whatever they see.

  1. अखबार में भूतकाल की घटना के विवरण में भी Simple Present Tense का प्रयोग होता है। जैसे –

The Chief Minister challenges the Election Commissioner on many issues.

Three prisoners escape from jail.

  1. मैच या किसी आयोजन का आँखों देखा हाल सुनाने में यानी commentary को living बनाने के उद्देश्य से Simple Present Tense का प्रयोग किया जाता है। जैसे –

Murlidharan throws the ball.

Dhoni moves a bit and hits the ball and scores six runs.

  1. Here या There से प्रारंभ होनेवाले वैसे Exclamatory Sentence में Simple Present Tense का प्रयोग होता है, जिससे किसी कार्य के जारी रहने का बोध होता है। जैसे –

Here comes the king!

There goes the bus! Here he comes!

There she blows!

2. Present Continuous Tense

इस Tense का प्रयोग उस कार्य-व्यापार के लिए होता है, जो बोलते वक्त जारी हो (for an action going on at the time of speaking)। जैसे –

She is playing in the room.

He is singing a song.

I am reading a newspaper now.

My brother is sleeping.

  1. इस Tense का प्रयोग ऐसे काम के होने या चालू रहने का बोध कराने में भी होता है जो तत्काल नहीं हो रहा है (इसी क्षण यानी बोलते वक्त), परंतु अभीष्ट समय के आस-पास या ‘इन दिनों हो रहा है (for an action happening about this time but not necessarily at the moment of speaking)।  जैसे – (a) He is reading mathematics these days.

वह आजकल गणित पढ़ रहा है – बोलते वक्त नहीं, परंतु आजकल -about this time.

(b) I am reading ‘Hamlet’. (but I am not reading at this moment)

  1. इस Tense का प्रयोग भविष्य में होनेवाले कार्यक्रम/निर्णय/पूर्व-निर्धारित योजना का बोध कराने के लिए भी होता है, परंतु इस आशय के लिए वैसे Adverbs of Time का प्रयोग करना आवश्यक हो जाता है, जिनसे Future Time का बोध होता है। जैसे – The Prime Minister is returning tomorrow.

We are buying a car next year.

She is coming tomorrow.

I am leaving for Delhi next week.

I am going to the cinema tonight.

The Chief Minister is landing at 8 o’clock.

She is dancing this evening.

  1. इस Tense का प्रयोग कार्य करने के इरादे (intention) या संभावना (likelihood) का भी बोध कराने के लिए होता है और इससे future time का भाव व्यक्त होता है। जैसे – _I am going to die.

I am going to buy a car.

We are going to play the match.

Note: निम्नलिखित Verbs का प्रयोग सामान्यतया Present Continuous Tense में नहीं होता है –

(a) Verbs of perception: see, hear, smell, notice, feel, taste.

(b) Verbs of appearing: appear, look, seem. oldia

(c) Verbs of emotion, state of mind or thinking: want, wish,

desire, feel, like, dislike, love, hate, hope, doubt, believe, disbelieve, think, suppose, agree, consider, remember,

forget, know, understand, mean, mind.

(d) Verbs denoting possession: have, own, possess, contain,

consist of, belong to.

इन वाक्यों पर ध्यान दें-

Incorrect                                                                   Correct

He is knowing me well.             —                        He knows me well. TIPRE

I am understanding it.               —                        I understand it.

. I am feeling that you are correct.     —               I feel that you are correct.

I am believing it.               —                                 I believe it.

He is owning a car.         —                                   He owns a car.

He is having a beautiful wife.            —                He has a beautiful wife.

She is having a good house.         —                    She has a good house.

I am smelling something burning.       —             I smell something burning.

Why is she appearing so sad?         —                  Why does she appear so sad?

This book is belonging to me.           —               This book belongs to me.

The pot is containing milk.        —                       The pot contains milk.

3. Present Perfect Tense

1. यह Tense एक प्रकार से past और present का मिश्रण है। इससे ऐसे कार्यव्यापार का बोध होता है, जो भूतकाल में हुआ (हाल में, नजदीक में, अभी-अभी कुछ देर पहले या कुछ दिन पहले या इतने दिन पहले, जिसका कोई लेखा-जोखा नहीं हो), परंतु जिसका संबंध present से है, जिसका मतलब, विशेष अर्थ, perfection या implication present time से है। जैसे – He has seen the Tajmahal (उसने ताजमहल देखा है।) इस वाक्य की क्रिया Present Perfect Tense में है। ताजमहल देखने का काम past में हुआ। हो सकता है कि निकट भूत में हुआ हो या बहुत दिन पहले हुआ हो। इस तथ्य को Past Indefinite Tense द्वारा भी व्यक्त किया जा सकता है – He saw the Tajmahal (उसने ताजमहल देखा)। परंतु Present Perfect Tense का प्रयोग इस वाक्य की क्रिया का प्रभाव वर्तमान से जोड़ता है जो क्रिया Past time में संपन्न हुई । अर्थात् वाक्य का अभिप्राय यह हो सकता है इसलिए वह ताजमहल के बारे में कह सकता है या इसलिए उसे दोबारा ताजमहल देखने की इच्छा नहीं है। परंतु इस वाक्य की क्रिया का प्रयोग Past Indefinite Tense में किया जाए तो ऐसा कोई अभिप्राय वर्तमान समय में नहीं निकलेगा। कुछ और वाक्य लें और उनका संबंध वर्तमान से जोड़ें

(a) He has washed his room. उसने अपना कमरा साफ किया है। → इसलिए उसका कमरा चमक रहा है या इसलिए उसका कमरा साफ है। → कमरा साफ करने 1 का काम पहले हुआ परंतु वर्तमान से इसका संबंध है।

(b) Ram has lost his pen. राम ने अपनी कलम खो दी है। = इसलिए वह पेंसिल से लिख रहा है। इसलिए वह उदास है | इसलिए वह डर रहा है कि उसके पिता उसे पीटेंगे। = अर्थात् वर्तमान से संबंध है।

(c) I have remembered my lesson. मैंने अपना पाठ याद कर लिया है। → इसलिए मैं अब खेलने जा रहा हूँ | अब आप मुझसे पूछ सकते हैं | अब मुझे पिटने का डर नहीं है। → अर्थात् वर्तमान से संबंध है।

(d) I have eaten. मैंने खा लिया है। = अब मुझे खाने की जरूरत नहीं है | इसलिए आप मेरी चिंता न करें | इसलिए मैं अब खाने के झंझट से मुक्त हूँ। → अर्थात् वर्तमान से संबंध है।

(e) Have you seen my brother? क्या तुमने मेरे भाई को देखा है ? → अर्थात् प्रश्नकर्ता यह जानना चाहेगा कि वह कहाँ है या वह उसके बारे में क्या opinion रखता है।

(f) I have broken my leg. मैंने अपनी टाँग तोड़ ली है। → टाँग अभी भी टूटी हुई है → वर्तमान से संबंध है। परंतु I broke my leg से यह स्पष्ट नहीं होता कि अभी तक उसकी टाँग टूटी हुई है या ठीक हो गई है।

आप देख रहे हैं कि क्रिया past time में संपन्न हुई, परंतु उसका अभिप्राय, प्रभाव, संबंध वर्तमान समय से है – यही Present Perfect Tense का मुख्य प्रयोग है।”

  1. इस Tense का प्रयोग ऐसे कार्य-व्यापार का बोध कराने के लिए भी होता है, जो भूतकाल में आरंभ हुआ और वर्तमान में जारी है। इस प्रकार के अर्थ के लिए वाक्य में for/since का भी प्रयोग होता है। जैसे –

We have lived in this house since 1990.

(अभी भी रह रहे हैं।)

We have known each other for ten years.

(अभी भी एक-दूसरे को जानते हैं।)

i have been ill since Monday. 

(अभी भी बीमार हूँ।)

Note 1. जो कार्य-व्यापार भूतकाल में शुरू हुआ और अभी भी जारी है, उसे व्यक्त करने के लिए दो Tenses हैं – Present Perfect Tense तथा Present Perfect Continuous Tense. कुछ Verbs ऐसे हैं, जिनका प्रयोग हम Present Perfect Tense तथा Present Perfect Continuous Tense दोनों में कर सकते हैं परंतु वैसे Verbs जो प्रायः Continuous Tense में प्रयुक्त नहीं होते हैं, उनके लिए Present Perfect Tense का ही प्रयोग करना पड़ता है। जैसे –

I have lived in this town since 1968.

I have been living in this town since 1968.

He has studied for two hours.

He has been studying for two hours.

परंतु “I have been knowing him for ten years” आप नहीं लिख सकते हैं। इसके बदले आपको लिखना होगा – I have known him for ten years. ऐसा इसलिए कि verb to know’ का प्रयोग सामान्य अर्थ में Continuous Tense में नहीं होता है 

Note 2. इस Tense के साथ ever (कभी), never (कभी नहीं), always (हमेशा), occasionally (कभी-कभी), often (प्रायः), several times (अनेक बार), already (पहले से ही, पहले ही), yet (अब तक, अभी तक), just (तुरंत), lately (हाल में), recently (हाल में), so far (अब तक, जहाँ तक), up to now (अभी तक), up to the present (वर्तमान समय तक) इत्यादि adverbs/ adverbials का प्रयोग होता है।

Note 3. इस Tense के साथ ‘ago’ का प्रयोग नहीं होता है न ही अन्य भूतकालिक समयसूचक शब्दों का। जैसे –

Incorrect                                            Correct

He has come yesterday.         —       He came yesterday.

I have seen him two years ago.       —       I saw him two years ago.

4. Present Perfect Continuous Tense

1. Present Perfect Continuous Tense का प्रयोग मुख्यतः उस कार्यव्यापार को व्यक्त करने के लिए होता है, जो past में प्रारंभ हुआ और अभी भी हो रहा है। जैसे –

He has been sleeping for two hours.

It has been raining since morning.

I have been reading since 9 o’clock.

We have been living in this town for ten years.

  1. Present Perfect Continuous Tense का प्रयोग वैसे कार्य-व्यापार को भी व्यक्त करने के लिए होता है, जो past time में प्रारंभ हुआ, कुछ समय तक जारी रहा और अभी तत्काल बंद या समाप्त हो गया है। जैसे –

I am tired; I have been running round the town all day.

Someone has been writing with my pen.

He has been teasing her.

Someone has been wearing my shirt.

5.Simple Past Tense

1. Simple Past Tense का प्रयोग ऐसे कार्य-व्यापार के लिए होता है, जो भूतकाल में समाप्त हो गया। जैसे –

I met him yesterday.

He died in 1980.

She came to me.

Mr Das taught us.

My father bought a new car.

She missed the train last night.

Newton discovered the laws of gravitation.

  1. Past time से related situation का वर्णन करने में भी इस Tense का प्रयोग होता है। जैसे –. It was very hot. 

    It was 1980.

    Mohan was ill.

    She was a good girl.

    We were happy there.

    1. इस Tense का प्रयोग भूतकाल में किसी कार्य को करने की आदत का बोध कराने में भी होता है। जैसे –

    He always advised me.

    She used to dance.

    I used to smoke.

    I never touched wine.

    He always carried an umbrella.

    I went home on Sundays.

    1. कभी-कभी भूतकाल में किसी कार्य के जारी रहने का बोध कराने में भी इस Tense का प्रयोग होता है। जैसे –

     While they danced, we sang. 

    While he played, I wrote a letter.

    When the child played, the mother cooked food.

    1. As if, As though, I wish, If only, It is time इत्यादि के बाद unreal past का बोध कराने के लिए Simple Past Tense का प्रयोग किया जाता है। जैसे –

    He talks as if he were my boss.

    I wish I were a king.

    If only I had enough money.

    It is time we started playing tennis.

    6. Past Continuous Tense

    1. Past Continuous Tense का प्रयोग मुख्यतः भूतकाल में किसी कार्यव्यापार के जारी रहने का बोध कराने के लिए होता है। जैसे –

    They were walking.

    I was reading.

    It was raining.

    Boys were playing in the field.

    When he came to me I was reading a novel.

      1. Future Indefinite Tense compain उस स्थिति में भी Past Continuous Tense की क्रिया का प्रयोग होता है जब यह व्यक्त करना हो कि past time में किसी घटना के समय दूसरा कार्य-व्यापार पहले से continue कर रहा था। जैसे –I was reading when he came in.

        It was raining when he went out.

        He was sleeping when he was shot dead.

        The He came in while I was reading.

        I met him when he was crossing the bridge. .

        It was raining this morning when I got up. 

        The sun was shining when he went out.

        We were living in France when the war began.

        1. भूतकाल में एक ही समय में दो कार्य होते रहने की स्थिति बताने के लिए Past Continuous Tense का प्रयोग इस प्रकार किया जाता है –

        While he was dancing, I was singing.

        While the child was sleeping, the mother was doing the domestic work.

        7. Past Perfect Tense

         Past Perfect Tense 1. यदि भूतकाल में दो कार्य हुए हों और एक कार्य दूसरे कार्य के पहले पूर्णरूपेण समाप्त हो गया हो, तो पहले समाप्त होनेवाले कार्य के लिए Past Perfect Tense की क्रिया का प्रयोग और बाद में समाप्त होनेवाले कार्य के लिए Past Indefinite Tense की क्रिया का प्रयोग होगा। जैसे –

        डॉक्टर के आने के पहले रोगी मर चुका था। इस वाक्य से यह स्पष्ट है कि भूतकाल में दो काम हुए – (a) रोगी का मरना तथा (b) डॉक्टर का आना। ‘रोगी का मरना’ पहले संपन्न हुआ, अतः इसके लिए Past Perfect Tense की क्रिया का प्रयोग होगा। ‘डॉक्टर का आना’ बाद में संपन्न हुआ, अतः इसके लिए Past Indefinite Tense की क्रिया का प्रयोग होगा। इस प्रकार इस वाक्य का अनुवाद होगा –

        The patient had died before the doctor came.

        इस प्रकार Past Perfect Tense की क्रिया से यह बोध होता है कि कोई कार्य भूतकाल में किसी घटना के पहले संपन्न हो चुका था। कुछ और examples लें –

        I had reached school before the bell rang.

        The thief had fled away before the police came.

        When we reached there, the dinner had started.

        She had finished her work before I went to her house.

        The crops had failed before it rained.

        I had left the place when he came.

        Note: यदि भूतकाल में दो कार्य हुए हों; एक कार्य दूसरे कार्य के तुरंत बाद, तो कभी-कभी उन दोनों कार्यों के बीच इतना कम अंतराल रहता है कि यह बोध ही नहीं होता कि एक कार्य की पूर्णरूपेण समाप्ति के बाद ही दूसरा कार्य संपादित हुआ। ऐसे वाक्यों के दोनों भागों में Past Indefinite Tense का प्रयोग होता है। जैसे –

        (a) जब मैंने उसे पीटा, तब वह गाली देने लगा। 

        When I beat him he began to abuse me. ninishavat

        (b) जब वर्ग समाप्त हुआ, तब छात्रगण बाहर चले गए।

        When the class ended the students went out.

        2. आपने Past Perfect Tense का प्रयोग ऐसे वाक्यों में देखा है जिनके दो भाग हैं। कभी-कभी ऐसे वाक्यों के दो भाग नहीं होते हैं, परंतु प्रसंग (context) से स्पष्ट रहता है कि अभीष्ट कार्य दूसरे कार्य के बहुत पहले ही समाप्त हो चुका था। ऐसे वाक्यों में दूसरा कार्य लुप्त (silent) या understood रहता है। ऐसे वाक्यों में भी Past Perfect Tense की क्रिया का प्रयोग होता है। जैसे –

        (a) I had already completed my work.

        मैंने पहले ही अपना काम पूरा कर लिया था।

        (b) She had reached much earlier.

        वह बहुत पहले पहुँच चुकी थी।

        (c) I had never been to London before.

        इसके पूर्व मैं लंदन नहीं गया था।

        3. Past Perfect Tense का प्रयोग अनेक परिस्थितियों में Present Perfect Tense के Past Equivalent के रूप में होता है। जैसे –

        (a) I have been ill for ten days.           –  Present Perfect Tense

        I had been ill for ten days.                   – Past Perfect Tense

        (b) I have served in the army since 2005.            -Present Perfect Tense

        I had served in the army since 2005.               -Past Perfect Tense

        (c) He has not drunk for ten years.        – Present Perfect Tense

        He had not drunk for ten years. –    –        Past Perfect Tense

        8. Past Perfect Continuous Tense

        इस Tense की क्रिया से यह बोध होता है कि कोई कार्य-व्यापार भूतकाल में कुछ समय तक जारी रहा। जैसे –

        I had been reading…

        They had been fighting for ten vears.

        She had been dancing since 2007.

        9.  Simple Future Tense

      1. Simple Future Tense का प्रयोग ऐसे कार्य-व्यापार के लिए होता है, जो भविष्य में सामान्य रूप से होगा। जैसे –

      I shall go to Patna tomorrow.

    1. He will help me.
    2. I shall appear at the examination next year.
  1. इस Tense का प्रयोग इच्छा (will), संकल्प (determination), चेतावनी (threat/command), इरादा (intention) इत्यादि का बोध कराने के लिए भी होता है

 I will serve the nation.

I will never tell a lie.

You shall not cheat her again.

You shall come in time.

10. Future Continuous Tense

इस Tense का प्रयोग ऐसे कार्य-व्यापार के लिए होता है, जो भविष्य में किसी खास वक्त पर होता रहेगा। जैसे –

He will be sleeping then. 

I shall be staying there.

11. Future Perfect Tense 

इस Tense का प्रयोग ऐसे कार्य-व्यापार के लिए होता है, जो भविष्य में किसी निर्धारित समय तक समाप्त हो चुका रहेगा। जैसे –

I shall have finished the job by that time.

He will have come by ten o’clock.

The patient will have died before the doctor comes.

He will have come before I sleep.

Note: ध्यान दें कि शर्तवाले उपवाक्यों में Simple Present Tense का प्रयोग हुआ है 

12. Future Perfect Continuous Tense

इस Tense से यह बोध होता है कि कार्य भविष्य में कुछ समय तक जारी रहेगा। जैसे –

I shall have been reading for two years.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *